Admission Open Session 2026-27 || Online Fees Payment ||

आशु भाषण प्रतियोगिता

"आत्मविश्वास की उड़ान"
हमारे विद्यालय में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए आशु भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, त्वरित सोच और प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना है। विद्यार्थियों ने विभिन्न रोचक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। विद्यार्थियों ने 'समय का सदुपयोग' , 'मेरा लक्ष्य' और 'बदलता पाठ्यक्रम' विषयों पर अपने विचार साझा कर सभी को प्रभावित किया उनकी स्पष्ट सोच सशक्त शब्दों और मंच पर स्थिति में यह साबित कर दिया कि वे भविष्य के बेहतरीन वक्त बन सकते हैं कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या महोदया ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा अपने विचारों को निडर होकर प्रस्तुत करना चाहिए और निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपनी क्षमताओं को निखारना चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं।
ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं।
प्रतियोगिता में विजेता रहे---
कक्षा 6 - प्रथम स्थान-नव्या ठाकुर (टैगोर सदन)
द्वितीय स्थान- दित्या (जवाहर सदन)
कक्षा 7- प्रथम स्थान- आरना भटनागर (टैगोर सदन)
द्वितीय स्थान-नव्या (जवाहर सदन)
कक्षा 8- प्रथम स्थान- उन्नति (शिवाजी सदन)
द्वितीय स्थान- आराध्या जैन (जवाहर सदन)